बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फटाका फोड़ने वाले हो जाए सावधान: दुर्ग पुलिस की है पैनी नजर, बुलेट चालक का कटा चालान… इस हेल्पलाइन नंबर पर आप भी भेज सकते है फोटो और वीडियो

दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं उप पुलिस अधीक्षक, यातायात सतीष ठाकुर एवं सदानंद विन्द्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिको के लिए यातायात से संबंधित शिकायत एवं सुझाव संबंधित हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। जिसमें दुर्ग पुलिस को कल एक बार फिर आम नागरिक के द्वारा एक बुलेट वाहन चालक के द्वारा बुलेट वाहन से फटाका फोड़ते हुए आम नागरिक को परेशान करता हुआ वीडियो मिला था। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देश दिया गया।

गाडी नंबर के आधार पर वाहन चालक पता कर वाहन चालक एवं बाइक को यातायात मुख्यालय लाया गया और वाहन चालक को एवं परिजन को भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु समझाइश देते हुए अपने और मित्रों एवं आम नागरिको को ऐसे लापरवाहीपूर्वक न करने हेतु अपील की गई। वाहन चालक के उपर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा लापरवाही पूर्वक वाहन चालन और बिना लायसेंस वाहन चालन के धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 3500/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

वहीं दुर्ग पुलिस ने अपील की है की यदि आपके आस पास इस प्रकार के लापरवाह वाहन चालक या मोडिफाईड सायलेंसर का उपयोग करने वाले वाहन हो तो उसका वाहन नंबर के साथ यातायात हेल्पलाईन नंबर में फोटो वीडियों भेजे जिस यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसे वाहन चालक है तो उनका फोटो और वीडियों यातायात हेल्प नंबर 9479192029 पर भेजे यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...