नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट: मुखबिरी के शक में ग्रमीण की हत्या… दशहत फैलान टावर में की जमकर आगजनी

मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। सीतापुर गांव में पुलिस मुखबिर के शक में नक्सलियों ने देर रात जन अदालत में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में लगे टॉवर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद से क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है। उधर इस हत्या की जानकारी के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में देर रात पिटेमेटा निवासी प्रेमसिंह घवडे की हत्या कर दी। इसके बाद गांव में लगे टावर को आग के हवाले कर दिया। नक्सलियों ने पर्चे फेंककर मुखबिरी करने वालों को चेतावनी भी दी है।

वहीं नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली डॉक्टर घस्सू उर्फ अजीत कोर्राम की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मृत नक्सली माओवादी संगठन में डॉक्टर टीम का कमाण्डर था। उसपर 5 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। तीन माह पहले उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...