CG में भीषण आग: बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग… ट्रांसफार्मर में एक के बाद एक कई ब्लास्ट… फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने जुटी, देखिए VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां बिजली विभाग के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। घटना रायपुर के भारत माता चौक की बतायी जा रही है। जहां आग लगी है वहां काफी संख्या में ट्रांसफार्मर और इलेक्ट्रिक के सामान रखे हैं। आग इतनी भीषण हो गई है कि पुलिस ने आसपास के लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। मौके पर दमकल की टीम भी पहुंची है। आग इतनी भीषण हैं कि बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी सहित पानी के टैंकर भी बुलाये गए है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गुढ़ियारी क्षेत्र की है। कोटा इलाके के भारत माता चौक में सीएसपीडीसीएल ट्रांसफार्मर गोदाम है। गोदाम में एक ट्रांसफर में आज दोपहर अचानक आग लग गई। शुरू में आग धीमी थी। देखते ही देखते अन्य ट्रांसफर में भी आग लग गई और आग की लपटे आसमान को छूने लगी। आगजनी की घटना में ट्रांसफार्मरों में ब्लास्ट भी हो रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही गुढ़ियारी पुलिस, दमकल की कई गाड़ी और पानी के टैंकर सहित फायरब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर मौजूद है। आग इतनी भीषण है कि बुझाने में काफी समय लग जायेगा। आग से कितने का नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है।

इधर घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू हो गयी। बताया जा रहा है कि गोदाम में डीजल से ड्रम और करीब एक लाख ट्रांसफार्मर रखे हुए है। आग बढ़ते देख आसपास के रास्तों को ब्लाक कर दिया गया है। मौके पर फायरब्रिगेड और पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...