भिलाई में 7 को स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क कैरियर कॉउंसलिंग सेमीनार: CA से लेकर MBA तक आपके लिए कौनसा कोर्स सही…?, डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट करेगी छात्रों का डाउट दूर

भिलाई। भिलाई में कॉमर्स गुरु कहे जाने वाले डॉ. संतोष राय के द्वारा कॉमर्स ले कर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक विशेष सेमीनार का आयोजन डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट द्वारा किया जा रहा हैं। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए कॉमर्स एवं मैनेजमेंट गुरू डॉ. संतोष राय ने बताया कि 11th, 12th में कॉमर्स ले कर पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं तथा उनके पालकों को कॉमर्स में उनके भविष्य को लेकर जितनी चिंताएँ होती हैं उन सभी का निवारण इस सेमीनार में किया जाएगा। सेमीनार की खास बातों के बारे में आगे उन्होने बताया कि छात्र-छात्राएँ 11th, 12th में कॉमर्स विषय के साथ कौन से विकल्प मौजूद हैं तथा 11th, 12th कर चुके छात्र-छात्राएँ के लिए कौन से विकल्प श्रेष्ठ हैं। कॉमर्स लेकर जो छात्र CA, CS, CMA, CUET, CLAT, MBA आदि को लेकर चिंतित हैं उनके सभी प्रश्नों के जवाब इस सेमीनार में उन्हें मिलेंगे। साथ ही टॉपर सीनियर्स से रूबरू हो कर अपने सवाल पूछने का भी मौका युवा छात्रों के पास होगा।

उन्होंने कहा कि, इसके बाद छात्र अपने मन मे उठने वाले शंकाओं के समाधान के लिए विषय विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी बातों पर भी सवाल जवाब तथा उनके विचार जानने का एक विशेष भाग होगा। इस सेमीनार मे कॉमर्स के सभी छात्र-छात्राओं को अपने पालको के साथ आमंत्रित करते हुए डॉ. संतोष राय ने बताया कि सेमीनार 7 अप्रैल, दिन रविवार को होटल अमित पार्क, सुपेला भिलाई सुबह 11:30 बजे से रखा गया हैं जिसमें प्रवेश के लिए पास संस्था के कार्यालय 196, जोनल मार्केट सेक्टर-10 में उपलब्ध हैं।

कॉमर्स के क्षेत्र में अग्रणी संस्था में आज छ.ग. के विभिन्न क्षेत्रो एवं मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल के छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत् हैं। संस्था में आज डॉ. मिट्टू, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर, डॉ. पियूष जोशी, सी.एम.ए. अदिति गंगवानी, सी.ए. दिव्या रत्नानी, मिस अविनाश कौर, डॉ. अमित श्रीवास्ताव, इंजीनीयर अमित बॉफना, सी.ए. विक्रांत रघुवंशी जैसी सशक्त टीम हैं। जो छात्रों को मार्गदर्शित करती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...

5,500 शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, शिक्षा मंत्री...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की...