लोकसभा निर्वाचन हेतु गठित ईईएम दल का प्रशिक्षण संपन्न: ADM बोले – अनुभव के साथ दिशा निर्देशों पर भी गंभीरतापूर्वक दिया जाए ध्यान

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु जिले में ईईएम (एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, अकाउंट टीम) का गठन किया गया है। उक्त गठित दलों का प्रशिक्षण आज बीआईटी दुर्ग में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्रारंभ होने के पूर्व एडीएम अरविन्द एक्का ने अधिकारियों को सौंपे गए कार्य गतिविधियों की बारिकियों को भली-भांति समझने तथा अनुभव के साथ आयोग के दिशा-निर्देर्शों पर भी गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए दायित्व निर्वहन करने का सुझाव दिया। ईईएम के नोडल अधिकारी डॉ. दिवाकर सिंह राठौर संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेेंशन ने दल के सदस्यों को उनके कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

उन्होंने निर्वाचन व्यय, निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का उद्देश्य, वैधानिक प्रावधान, स्टार प्रचारक की सभा रैली के दौरान कार्यवाही, निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 तथा ईईएम मैकनिज्म के संबंध में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर श्री पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा ने एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, अकाउंट टीम के कार्यों तथा जप्ती कार्यवाही के पश्चात् की जाने वाली कार्य गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया।

इसी प्रकार आयकर अधिकारी रंजनी श्रीकुमार ने चुनाव के दौरान इनकम टैक्स विभाग के कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। लीड बैंक मैनेजर दिलीप नायक ने क्यूआर कोड जनरेट करने और बैंकों में कैस ट्रांसफर की जानकारी दी। मनोज चंद्राकर ने ईएसएमएस तथा सी-विजिल अंतर्गत केस अपलोड करने की प्रकिया के बारे में बताया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा दल के सदस्यों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, एसडीएम मुकेश रावटे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, नोडल अधिकारी ईईएम डिप्टी कलेक्टर महेश सिंह राजपूत सहित ईईएम (एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी, एईओ, अकाउंट टीम) दल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...