IAS सस्पेंड: दूसरे की जगह खुद दे रहे थे क्लर्क परीक्षा, CBI ने पकड़ा… कोर्ट में सजा सुनाने के बाद अब निलंबित

डेस्क। दूसरे की जगह बैंक क्लर्क भर्ती की परीक्षा देने के आरोपी 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तंवर को निलंबित कर दिया गया है। बीते माह नवीन को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। केंद्रीय जांच ब्यूरो के न्यायिक मजिस्ट्रेट शिवम वर्मा ने हिमाचल प्रदेश के चंबा में एडीएम तंवर पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। हालांकि, सीबीआई कोर्ट से जमानत मिलने पर नवीन को जेल नहीं जाना पड़ा।

आरोप है कि 13 दिसंबर 2014 को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) की क्लर्क भर्ती परीक्षा में झांसी के अमित की जगह उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले नवीन तंवर ने गाजियाबाद स्थित आइडियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में परीक्षा दी थी। सीबीआई ने सॉल्वर गिरोह पकड़ा था, जिसमें नवीन समेत छह आरोपी थे। सुनवाई के दौरान वर्ष 2019 में नवीन का चयन हुआ था। बीते वर्ष नवीन को चंबा जिले में अतिरिक्त उपायुक्त कम सह-परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) बनाया गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...