CG – कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड: फाइनल ईयर की छात्रा ने हास्‍टल में फांसी लगाकर की खुदकुशी, दो दिन पहली ही लौटी थी घर से

कॉलेज की छात्रा ने किया सुसाइड

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के हास्टल में 21 वर्षीय छात्रा का शव फंदे में लटका मिला। तेलीबांधा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार छात्रा दो दिन पहले ही अपने घर से आई थी।

रायगढ़ निवासी 21 वर्षीय चेतना पटेल कृषि विश्वविद्यालय के गोदावरी कन्या हॉस्टल में रहती थी। वो फाइनल ईयर की छात्रा थी। हालांकि अब तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है न ही कोई सोसाइड नोट मिला है।

बताया जा रहा है कि, चेतना दो दिन पहले ही अपने घर से लौटी थी। उसके रूम में एक और छात्रा भी रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से वो भी घर गई है। दोपहर साढ़े 12 बजे छात्राओं के साथ खाना खाने गई थी। इसके बाद पड़ोस के रूम में रहने वाली छात्रा लगभग तीन बजे उसके रूम को बाहर से खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसे लगा कि वो सो रही है।

हॉस्टल की अन्य छात्राओं ने 6 बजे फिर दरवाजा खटखटाया। उन्होंने आवाज भी दी। लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद वार्डन को जानकारी दी गई। तत्काल वार्डन पहुंची और देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। कटर मशीन से दरवाजा खोलकर देखा गया तो देखा तो छात्रा की लाश फंदे में लटकी हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव : हनी बग्गा निर्विरोध प्रदेश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव...

भिलाई में 22 साल का युवक लापता, घर से...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के मंगल बाजार छावनी स्थित वार्ड क्रमांक 40 से 22 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है।...

दुर्ग में पटवारी के घर ED की रेड, दस्तावेजों...

दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। दुर्ग के सिकोलाबस्ती इलाके में ED की टीम ने पटवारी कमलेश...

दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव : इस दिन होगी 150...

दुर्ग। दुर्ग जिले में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिले के नगरीय निकायों में वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया...