भक्त माता कर्मा जयंती पर दुर्ग प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने पूजा अर्चना की: बोले – माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं

दुर्ग। कर्मा जयंती के अवसर पर दुर्ग लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ने विभिन्न स्थानों में जाकर सेवा, त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना एवं आरती की। राजेन्द्र साहू ने दुर्ग, भिलाई, अहिवारा, दुर्ग ग्रामीण विधान सभा, के विभिन्न स्थानों में आयोजित भक्त माता कर्मा जंयती पर पूजा अर्चना किया।

कार्यक्रम के दौरान राजेन्द्र साहू ने माता कर्मा की भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्ति की बात कही, उन्होंने कहा कि माता कर्मा भक्त शिरोमणी सेवा, त्याग, भक्ति समर्पण की देवी हैं। परम् आराध्य साध्वी भक्ति शिरोमणी मां कर्मादेवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्य देवी कर्माबाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से विगत हजारों वर्षो से चली आ रही है।

मां कर्माबाई के जीवन से आत्मबल, निर्भीकता, साहस, पुरूषार्थ, समानता और राष्ट्रभावना की शिक्षा मिलती है। वे अन्याय के आगे कभी झुकी नहीं। उन्होंने संसार के हर दुःख-सुख को स्वीकारा और डट कर उसका मुकाबला किया। गृहस्थ जीवन पूर्ण सम्पन्नता के साथ यापन कर नारी जाति का सम्मान बढ़ाया। अपनी भक्ति से साक्षात् श्रीकृष्ण के दर्शन किए और अपनी गोद में लेकर बालकृष्ण को अपने हाथों खिचड़ी खिलाई।

कार्यक्रम में साहू समाज के पोषण साहू कुंती साहू, लिखन साहू, मनीष साहू लक्ष्मण साहू योगेन्द्र नाथ साहू टिकाराम साहू छोटू साहू तिजूराम साहू टीकाराम साहू केवल साहू जीवन लाल साहू, कौशल साहू नीलकमल साहू खिलावन साहू नरेश साहू प्रेम साहू मुकेश साहू, ईश्वर साहू, गिरवर साहू रामजी लाल साहू मनीष साहू नाथू लाल साहू लेखराम साहू उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...