“मेरी मां कर्मा” मूवी को टैक्स फ्री करने की मांग: क्रेडा सदस्य विजय साहू ने सीएम साय को लिखा पत्र, कल हुई है फिल्म रिलीज़

भिलाई। क्रेडा सदस्य विजय साहू ने मेरी माँ कर्मा फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग रखी है। उन्होंने सीएम साय को एक पत्र लिखकर ये मांग की है।

पत्र में लिखा गया है कि –

कल दिनांक 05/04/2024 को भक्त माता कर्मा की जयंती के अवसर पर उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म ‘मेरी मां कर्मा’ प्रसारित हुई है। फिल्म में भक्त माता कर्मा एवं भगवान श्री कृष्ण की भक्ति का सजीव वर्णन किया गया है और साथ-साथ तत्कालिक सामाजिक समस्याओं जैसे जाति भेद, सामंतवाद एवं ईश्वरीय आस्था के साथ विश्वास पर बहुत ही मार्मिक और जीवंत तरीके से प्रकाश डाला गया है।

अतः इस शुभ अवसर पर आपसे सादर आग्रह करता हूं कि ‘मेरी मां कर्मा’ फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए, जिससे साहू समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों को भी माता कर्मा की जीवनी, उनकी भक्ति, उनके संघर्ष की गाथा को करीब से जानने-समझने एवं आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हो सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, SLP खारिज,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े चुनाव याचिका मामले में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल...

अमित जोगी के सोशल मीडिया पोस्ट पर भाजपा का...

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर...

मुख्यमंत्री साय की पहल पर BSP के हजारों आवासधारियों...

रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) की टाउनशिप में रहने वाले हजारों परिवारों की लंबे समय से चली आ रही आवास किराए की समस्या के...

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...