कुम्हारी बस हादसे के हीरोज का सम्मान: दुर्ग पुलिस ने घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को किया सम्मानित… समय में इलाज मिलने से बची कई लोगों की जान

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा 9 अप्रैल को दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए बस हादसे में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) का सम्मान किया गया। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र शुक्ल (IPS) द्वारा सभी गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र और तोहफा देकर सम्मानित किया गया। SP ने इनके नेक कार्य के लिए सभी को शुभकामनाएं दी और साथ ही सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने आम नागरिकों से अपील भी की।

केडिया डिस्टलरी कंपनी से कर्मचारियों को लेकर जा रही मिनी बस 9 अप्रैल दिन मंगलवार के रात 08.10 बजे अनियंत्रित होकर 25 फीट गहरी खाई (खदान के लिए खोदे हुए गड्ढे) में गिर गई। पलटने से 12 लोगो की मृत्यु हुई और 17 लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे। इस घटना के पश्चात महामाया पारा निवासी सरस्वती खाण्डे के द्वारा सर्व प्रथम लोगों की आवाज सुनकर घर से बाहर आकर देखा तो उसने देखा की बस नीचे गिरा हुआ है। उसने तत्काल आस पास के लोगों को चिल्लाकर बुलाया जिसमें गुड सेमेरिटन दुर्गेश कुराहे, मुकेश कुराहे, आकाश यादव, पवन यादव, पूजन प्रजापति, जितेन्द्र जांगडे, ओमप्रकाश प्रजाप्रति और लोकेश सोनकर के द्वारा तत्काल घायलों को बस निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु ले जाने का नेक कार्य किया गया।

इनके इस सराहनीय कार्य से घायलो को प्राथमिक उपचार मिलने से उनकी जान बचाई जा सकी। आईइस सम्मान समारोह में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज जिला दुर्ग और यातायात के पुलिस आफिस कर्मचारी उपस्थित रहें। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गयी सड़क दुर्घटना मे घायलों की निसंकोच मदद करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बालाजी बिल्डर्स पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना...

रायपुर। बिना अनिवार्य रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने पर छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) ने भिलाई के बालाजी बिल्डर्स के खिलाफ सख्त...

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ा मोड़ : सौरभ...

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को रायपुर लाया गया है। ओमान से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद CBI...

छत्तीसगढ़ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह : CM...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...

धर्मांतरण के खिलाफ लामबंद हुए पंडरिया के 18 गांव...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल गांवों में धर्मांतरण को लेकर विरोध तेज हो गया है। क्षेत्र के 18 गांवों के...