वैशाली नगर में खतरनाक नशा बेचने वाले सभी स्मोकिंग जोन होंगे बंद…! नेहरू नगर के दुकान में अचानक पहुंचे MLA रिकेश सेन, लोग हड़बड़ाकर भागे

भिलाई। वैशाली नगर क्षेत्र में खतरनाक नशा बेचने वाले सभी स्मोकिंग जोन बंद होंगे, ऐसा कहना वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का है। नेहरू नगर क्षेत्र में ढेर सारे स्मोकिंग जोन संचालित होने की शिकायत लगातार स्थानीय नागरिकों और मार्केट के व्यापारियों से मिलने पर बीते दिन वैशाली नगर विधायक ने ऐसे स्मोकिंग जोन की आड़ में परोसे जा रहे अन्य खतरनाक नशा को युवा पीढ़ी के लिए खतरा बताते हुए तत्काल चिन्हित स्मोकिंग जोन पहुंचे। शुक्रवार रात विधायक की अचानक गलियों से निकल कर दी गई दबिश से कश का धुआं उड़ा रहे दर्जन भर निकल भागने लगे। विधायक रिकेश सेन ने संचालक को फोन कर तत्काल गुमास्ता नगर निगम में जांच के लिए भेज आज से दुकान बंद करने निर्देश दिए हैं। सेन ने कहा कि ऐसे स्मोकिंग जोन‌ युवाओं का दशा और दिशा बिगाड़ रहे हैं‌, वैशाली नगर विधानसभा में ऐसे कोई जोन संचालित नहीं होंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...