नक्सलवाद पर सूबे के मुखिया साय का बयान: “छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के साथ लड़ाई तेज, एक दिन में हमारे सैनिकों ने 13 नक्सली को किया ढेर… सरकार ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण का भी विकल्प दिया”

जशपुर। सूबे के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को अपने गृह जिले जशपुर जिले के कुनकुरी में यूनीवार्ता से चर्चा के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से नक्सलवाद के साथ लड़ाई तेज हो गई है। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार होने का भी लाभ मिला है। हमारे सैनिकों को नक्सलियों का सफाया करने में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पहले एक दिन में 8 नक्सलियों को मारा गया है, लेकिन अब एक दिन में 13 नक्सलियों को हमारे सैनिकों ने मार गिराया है। हमारे सैनिकों ने नक्सलियों से भारी संख्या में बड़े स्वचालित हथियार भी बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने नक्सलियों के सामने एक विकल्प भी दिया है कि वे यदि विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर आत्मसमर्पण करते हैं, तो सरकार उनका समुचित ध्यान रखेगी। साय ने भाजपा के स्थापना दिवस पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की जनता का भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास बढ़ा है। इसका लोकसभा चुनाव में लाभ मिलेगा। छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों के साथ हम 400 पार का लक्ष्य प्राप्त कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...