BJP IT सेल बेमेतरा और नवागढ़ की संयुक्त बैठक संपन्न… विजय बघेल ने किया नए कार्यालय का उद्घाटन

बेमेतरा। भाजपा केन्द्रीय चुनाव कार्यालय में भाजपा आई.टी.सेल द्वारा बेमेतरा एवं नवागढ़ का संयुक्त बैठक शुक्रवार को बेमेतरा विधानसभा कार्यालय में रखा गया। इस बैठक में आई टी सेल संभाग प्रभारी प्रमोद सिंह, संभाग सहप्रभारी आई टी सेल राकेश साहू, लोकसभा आईटी सेल सहप्रभारी तरुण परगनिहा, हर्षवर्धन तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी संजीव तिवारी, जिला संयोजक आई टी सेल सौरभ मिश्रा, नवागढ़ विधानसभा प्रभारी अंकुश तिवारी सहित आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के जिला एवं विधानसभा एवं मंडल के पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित रहें। साथ ही आईटी सेल कार्यालय का उद्घाटन लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल के कर कमलों से हुआ है। जिसमें अतिथियों द्वारा उद्बोधन में मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया को माध्यम बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कार्यशाला के अंत में जिला संयोजक सौरभ मिश्रा द्वारा आभार प्रकट करते हुए दिए गए निर्देशों अक्षरशः पालन करने का वचन दिया, साथ ही सोशल मीडिया और आईटी टीम से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आग्रह किया उक्त जानकारी लोकसभा चुनाव के लिए बेमेतरा विधानसभा के मीडिया प्रभारी विकास तम्बोली ने दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...