दुर्ग संभाग में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत… टक्कर होते ही धु-धु कर जल उठी दोनों गाड़ियां, एक ड्राइवर… लाखों का दवाई और अन्य सामान खाक

ट्रक के टायर का पंक्चर बनाते वक्त कंटेनर ने मारी जोरदार ठोकर, एक ड्राइवर घायल…

बेमेतरा। दुर्ग संभाग के बेमेतरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। बैजी टोल प्लाजा के पास कंटेनर के जोरदार टक्कर से ट्रक और कंटेनर दोनों दुर्घटना का शिकार हो गई है। टक्कर इतना जबरदस्त था की दोनों भरी वाहनों में आगे लग गई। हादसे के बाद एक ट्रक ड्राइवर घायल हो गया है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। इस हादसे में कंटेनर में रखे लाखों की दवाइयां और अन सामान जल कर खाक हो गई है। ये घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्राप्त सूचना के अनुसार एक ट्रक डस्ट लोड कर के जा रही थी, इसी दौरान ट्रक का टायर पंचर हो गया था। जिसके टायर बदला जा रहा था। इस दौरान दवाइयों और अन्य सामानों से भरे तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई और कंटेनर में भरे लाखों के सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी मिली है कि कंटेनर के ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई और गाड़ी को छोड़कर भाग गया।

राहगीरों ने तुरंत हादसे की जानकारी बेमेतरा पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर बेमेतरा SDOP मनोज तिर्की, TI चंद्रदेव वर्मा और यातायात पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। कवर्धा और बेमेतरा से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई। आग पर काबू पा लिया गया है। बेमेतरा SDOP मनोज तिर्की ने जानकारी देते हुए बताया कि, कंटेनर छोड़कर फरार ड्राइवर की जानकारी जुताई जा रही है। वहीं ट्रक ड्राइवर के पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...