दुर्ग पुलिस ने लूट के दो आरोपी को किया अरेस्ट: NH में धारदार चाकू के नोक पर ट्रक चालक से की थी दोनों ने लूट… चंद घंटों में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा; एक आदतन बदमाश

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सरेआम लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरहसल शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नागपुर निवासी विक्की देवीदास उईके रात करीबन ढेड़ बजे ट्रक लेकर नेशनल हाईवे से मुंबई जा रहा था, कोसानाला टोल प्लाजा सुपेला के पास पहुंचते ही आरोपी कृष्णा राजभर (20) और समीर खान (24) ने धारदार चाकू दिखाकर विक्की से 3000 कैश और मोबाईल को लूट कर ले गये। इसकी शिकायत पीड़ित ने सुपेला थाना में करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की गई। सूचना मिलते ही संदेहियों के पता तलाश में सुपेला पुलिस लग गई थी और आस पास में लगे CCTV फुटेज खंगाला गया एवं मुखबीर से सूचना के आधार पर संदेही कृष्णा राजभर एवं समीर खान से पुछताछ किया गया। जो पहले तो पुलिस को गुमराह करते हुए घटना कारित करने से नकारते रहे, किन्तु बारिकी से पुछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए लूट की गई मोबाईल और नगदी रकम 1740 रूपये बरामद किया गया। आरोपियों की खिलाफ IPC की धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा दिया है। आपको बता दें, आरोपी कृष्णा राजभर आदतन अपराधी है एवं थाना छावनी का निगरानी बदमाश है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, नीलकुसुम भदौरिया, प्र.आर. भरत यादव, आरक्षक सुरेन्द्र गिरी, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा का विशेष योगदान रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...