न्यायधानी में रेलवे की महिला अधिकारी ने किया सुसाइड: क्या सीनियर अफसर की प्रताड़ना की वजह से महिला ने उठाया ये आत्मघाती कदम…? सोशल मीडिया में चर्चा… बेटी की सिर से उठा मां का साया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में सीनियर अधिकारी के प्रताड़ना से महिला अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी स्थित मकान में रेलवे की महिला अधिकारी की लाश फांसी पर झूलते हुए मिली है। उनकी आठ साल की बेटी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल में रखवाया। महिला अधिकारी के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चर्चा है कि रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप की प्रताड़ना से महिला अधिकारी ने ये आत्मघाती कदम उठाया है।

बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र के एनी कालोनी में रहने वाली विनीता साहनी उम्र 37 साल रेलवे में कामर्शियल इंस्पेक्टर थी। वे अपने पति ओब्राहम हेल और आठ साल की बेटी के साथ रहती थी। महिला अधिकारी के पति हेमूनगर में जिम सञ्चालन करते हैं। शनिवार को महिला अधिकारी अपनी आठ साल की बेटी के साथ घर पर ही थी। उनके पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब ढाई बजे महिला अधिकारी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इस दौरान उनकी बेटी दूसरे कमरे में थी। बच्ची अपनी के कमरे में आई तो वे फांसी के फंदे पर लटक रही थी। बच्ची ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर आनन-फानन में महिला आधिकारी को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रेलवे अस्पताल के मरच्यूरी में रखवाया। महिला के मायके वाले दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली है। इसमें पता चला है कि विनीता की शादी 10 साल पहले हुई थी। उनकी आठ साल की बेटी है। पड़ोसियों ने प्राथमिक पूछताछ में पति-पत्नी के बीच किसी तरह की अनबन की जानकारी से इन्कार किया है। दोनों हंसी खुशी रहते थे। मायके वालों के आने के बाद घटना के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।

कमर्शियल इंस्पेक्टर की मौत की जानकारी लगते ही कालोनी में सन्नाटा छा गया। इधर सोशल मीडिया प्लेटफार्म में रेलवे के सीनियर डीसीएम विकास कश्यप की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही जा रही है। इस संबंध में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो पोस्ट किए गए हैं। इस पोस्ट में बताया गया है कि अधिकारी के खिलाफ महाराष्ट्र में भी एक्ट्रोसिटी, छेड़छाड़ व धमकी तथा प्रताड़ना का मामला दर्ज है। जिसमे वो जमानत पर है। रेलवे कर्मचारियों में चर्चा है कि विकास कश्यप की लगातार प्रताडना को महिला अधिकारी झेल नहीं पाई और खुदकुशी के लिए मजबूर हो गई। वही डीसीएम विकास कुमार ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए सारे आरोप निराधार और गलत है। महिला अधिकारी को मैं हमेशा सहयोग करता था। विभाग के कुछ लोग कामकाज में सख्ती बरतने की वजह से मेरे खिलाफ दुष्प्रचार में लगे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...