CG – एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना महिला डॉक्टर की आत्महत्या की वजह: पति के दोस्त के साथ थे अवैध संबंध… प्रेमी ने कर लिया ब्रेकअप… तो लगा ली फांसी

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बना महिला डॉक्टर की आत्महत्या की वजह

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीते दिनों शासकीय अस्पताल की डॉक्टर के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मामला अवैध संबंध से जुड़ा हुआ है। आत्महत्या के मामले में आरोपी के ऊपर यह आरोप है कि वह महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करता था। जिससे त्रस्त आकर उसने खुदकुशी की है। यह पूरा मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, जिला अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर रही डॉ पूजा चौरसिया (31) ने तिफरा के बाबजी कॉलोनी स्थित अपने मायके में 11 मार्च को फांसी लगा ली थी। पति डॉ अनिकेत कौशिक (35) और रियल स्टेट कारोबारी दोस्त सूरज पांडेय फंदे से उतारकर उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पूजा के पति डॉ अनिकेत भी जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। 2018 में अनिकेत की दोस्ती पूजा से हुई थी। इसके बाद अगले साल 2019 में दोनों ने लव मैरिज कर ली। फिर बाद में घरवालों की मर्जी से पूरे रीति-रिवाज से भी शादी हुई। इसके बाद पति-पत्नी शहर के अशोक नगर में रहने लगे।

पूजा की मां भी स्वास्थ्य विभाग में है, भाई अमेरिका में रहता है। इसलिए माता-पिता अमेरिका गए थे। लौटने के बाद उन्होंने पूजा के पति डॉ अनिकेत पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। घटना के बाद उन्होंने अपनी बेटी की मौत के लिए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी।

सिरगिट्‌टी थाना प्रभारी भारती मरकाम ने बताया कि जांच में पता चला कि डॉ पूजा की दोस्ती सरकंडा के रघु विहार कॉलोनी निवासी सूरज पांडेय (29) से थी। वह उसके पति का दोस्त है और रियल स्टेट कारोबारी भी है। इन दोनों के बीच अफेयर था।

जांच में पता चला कि सूरज पूजा से मारपीट भी करता था। इसी बीच उसने पूजा से बातचीत करना बंद किया। ये बात पूजा को नागवार गुजरा और उसने जान दे दी। जांच के बाद पुलिस ने सूरज पांडेय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...