दुर्ग के कुम्हारी में जहां खाई में गिरी बस, वहां पहुंचे डिप्टी CM विजय शर्मा… कहा- हादसे में मृत और घायलों के परिजनों को दी जाएगी हर संभव सहायता, कंपनी प्रबंधन, ग्रुप इंश्योरेंस और दावा बीमा…

  • घायलों के लिए कंपनी प्रबंधन से सबसे बेहतर मुआवजा व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित
  • ग्रुप इंश्योरेंस और दावा बीमा का भी मिलेगा लाभ

दुर्ग, रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज दुर्ग के कुम्हारी में बस दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि, कुम्हारी के पास हुए सड़क हादसे में मृतक और घायल प्रत्येक कर्मचारियों के परिजनों को भाजपा सरकार हर संभव मदद करेगी। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शर्मा ने कहा कि मृतक हो या घायल सभी के साथ सरकार खड़ी हुई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा घटना के तत्काल बाद हादसे में घायल हुए कर्मचारियों को देखने एम्स हॉस्पिटल पहुंचे थे। मौजूद परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा की सभी उनके भाई है। इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। आज सुबह उपमुख्‍यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा कुम्‍हारी के पास घटना स्‍थल देखने पहुंचे थे। इंटर डिपार्टमेंट लिड एजेंसी रोड सेफ्टी के अधिकारी AIG संजय शर्मा भी उनके साथ थे। घटना स्‍थल पर दुर्ग रेंज IG रामगोपाल गर्ग, दुर्ग की कलेक्‍टर ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी आईपीएस जितेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्‍या में पुलिस बल और रेस्‍क्‍यू टीम मौजूद थी। शर्मा ने घटनास्‍थल का मुआयना किया और भविष्य में ऐसी घटना ना हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मीडिया से चर्चा के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि घटना में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। चुनाव का समय है इसलिए उनके हाथ बंधे हैं। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से इस संबंध में चर्चा करके मृतकों के परिजनों व घायलों की हर संभव की जाएगी। सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी हैं। मृतकों के परिजनों 10 लाख रुपए मुआवजा कंपनी की ओर से तय कराया जाएगा। इसके अलावा कंपनी में इनका ग्रुप इंश्योरेंस हुआ है, जिससे बीमा की राशि भी मिलेगी वहीं वाहन चालक गाड़ी इंश्योरेंस जीवित है, इसका फायदा भी हादसे के शिकार लोगों को मिलेगा।

राजनीति का इतना नीचा स्‍तर केवल कांग्रेस में ही संभव: शर्मा
मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कांग्रेसी नेताओं के बयान विचित्र है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा की मुझे बड़ा आश्चर्य है कि मोदी देश से भ्रष्टाचार हटाना चाहते हैं, मोदी जी देश को बढ़ाना चाहते है। राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं परंतु कांग्रेस मन भेद की बातें करती है। वह प्रधानमंत्री के बारे में अपशब्द कहती है, उसके सर फोड़ने की बात करती है, राजनीति का इतना नीचा स्‍तर केवल कांग्रेस में ही संभव है। ये पलटवार उन्होंने कवासी लखमा के बयान पर किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...