लोकसभा चुनाव स्थगित: प्रत्याशी की हार्ट अटैक से मौत, चुनाव आयोग ने लिया चुनाव स्थगित कराने का फैसला

लोकसभा चुनाव स्थगित

डेस्क। मध्य प्रदेश की बैतूल लोकसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक से मौत हो गई. इस वजह से इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं. बैतूल कलेक्टर ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी. इसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने यहां पर चुनाव स्थगित कर दिए. यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होना था.

बताया जा रहा है कि नई तारीख की घोषणा जल्दी की जाएगी. मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट है, जिसमें अब 28 पर चुनाव होना है. कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी की मौत के संबंध में निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजी गई. जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 की धारा-52 के तहत 26 अप्रैल को होने वाली मतदान प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अगला फैसला लिया जाएगा.

हार्ट अटैक से हुई मौत
बैतूल लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है. अशोक भलावी सुहागपुर के रहने वाले थे. भलावी पहले भी बसपा से लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं. अशोक भलावी के चार बेटे हैं.

चार चरणों में होगी वोटिंग
एमपी में 29 सीटें हैं, जिन पर चार चरणों में वोटिंग होनी है. 19 अप्रैल को पहले चरण में सीधी, जबलपुर, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा और मंडला लोकसभा सीट पर वोटिंग होगी. 26 अप्रैल को दूसरे चरण में दमोह, टीकमगढ़, रीवा, होशंगाबाद, खजुराहो, सतना के साथ ही बैतूल में मतदान होना था. मगर अशोक की मौत के बाद इस सीट पर अभी चुनाव नहीं होगा.

वहीं 7 मई को तीसरे चरण में ग्वालियर, गुना, मुरैना, भिंड, सागर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल में वोटिंग होगी और चौथे चरण में 13 मई को उज्जैन, देवास, मंदसौर, खरगोन रतलाम, धार, इंदौर और खंडवा में वोटिंग होगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...