आजाद मार्केट के भ्रमण पर निकली रिसाली कमिश्नर मोनिका: डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सिस्टम और नाला सफाई का लिया जायजा… किराया नहीं देने पर दुकान आवंटन निरस्त करने के निर्देश

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम की कमिश्नर मोनिका वर्मा बुधवार सुबह आजाद मार्केट क्षेत्र में भर्मण पर निकली। इस दौरान उन्होंने अधिकारीयों को कई दिशा-निर्देश दिए। जिसमें से मुख्य निर्देश दुकान किराए को लेकर है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि, ऐसे दुकान जिनका किराया जमा नहीं हो रहा है, उन दुकानों का आवंटन निरस्त किया जाएगा। इसके लिए पहले नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने पहले निगम द्वारा आवंटित 10 दुकानों को देखा। लंबे समय से किराया नहीं मिलने की सूचना पर आयुक्त ने सख्त लहजे में कहा कि अब तक अधिकारी कार्यवाही क्यू नहीं कर रहे है। आयुक्त ने जल्द नोटिस जारी करने कहा। नोटिस के बाद भी किराया राशि जमा नहीं करने पर दुकान आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि, निगम गठन के पूर्व कृष्णा टाकीज रोड में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत 10 दुकान का आवंटन किया गया है।

डोर टू टोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था का लिया जायजा
कचरा निष्पादन के तहत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था को देखने निगम आयुक्त मोनिका वर्मा वार्डो तक पहुंची। उन्होंने कचरा कलेक्शन कार्य में लगे जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से बात की। प्रत्येक कर्मचारियों को निर्देश दिए कि समय अभाव अथवा विकल खराब होने पर छूटे हुए घरों की संख्या हर दिन सुपर वाइजर को अवश्य दे। सुपरवाइजर दूसरे दिन छूटे हुए घरों से पहले कचरा उठाने का कार्य शुरू कराए।

बारिश में न हो जलभराव: आयुक्त
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बारिश में जल भराव की स्थिति से निपटने बनाए गए संसाधन को भी देखा। आयुक्त ने परमेश्वरी भवन प्रगति नगर के निकट को देखने के बाद कहा कि भवन के किनारे कच्चा नाली बनाए। जिससे पानी जमा नहीं होगा। आयुक्त ने नाला सफाई के लिए रोस्टर बनाने कहा, ताकि बारिश के पहले नाला सफाई कार्य पूर्ण हो जाए।

अतिक्रमण के खिलाफ होगा एक्शन
प्रगति नगर मुख्य नाला कई जगह से सकरी है। अवैध निर्माण की वजह से नाला सफाई कार्य अटका हुआ है। स्थित को देखने की बाद आयुक्त ने निर्देश दिए कि अतिक्रमण करियों की सूची तैयार करे। सीमांकन प्रकिया पूरी कर बेदखली अभियान चलाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...