मंत्री और रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन ने जारी किया मोबाइल नबंर… जनता से मांगे सुझाव, कहा- लोकसभा का विकास तभी होगा जब जिम्मेदार प्रतिनिधि जनता से सीधे करेंगे संवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के उच्च शिक्षा, संस्कति मंत्री एवं रायपुर लोसभा भजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा का विकास तभी होगा जब जिम्मेदार प्रतिनिधि जनता से सीधे संवाद करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसी मंशा के चलते उन्होंने जनता से सतत संवाद बनाए रखने एक अभिनव प्रयोग लोकसभा चुनाव के दौरान किया है। उन्होंने मोबाइल नंबर 9238727200 साझा कर उसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र की तरक्की और समद्धि के लिए जनता से सुझाव मांगा है। उसके अनुरूप आगे की रणनीति बनाई जाएगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि कल से हम रायपुर लोकसभा की ग्रामीण जनता के बीच जा रहे हैं। 15 अप्रैल को एकात्म परिसर से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के सानिध्य में नामांकन रैली निकाली जाएगी जो घड़ी चौक तक जाएगी। यहां से पैदल कलक्टोरेट में नामांकन दाखिल करेंगे।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा पिछले 35 सालों में लगातार रायपुर लोकसभा की जनता ने 8 बार विधायक चुना और पांच बार केबिनेट मंत्री रहा और जब भी जो विभाग की जिम्मेदारी मुझे मिली उसे पूरी शिद्दत के साथ निभाया। इस बार भाजपा संगठन ने रायपुर लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है। भाजपा सरकार ने 15 साल तक छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य एवं रायपुर को विकसित करते हुए राजधानी बनाई है। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस लोक सभा चुनाव में दिख रही प्रत्यक्ष हार से बुरी तरह से घबराई हुई है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का छत्तीसगढ़ के नेताओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरण दास महंत और कवासी लखमा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सिर फोड़ने, मारने की बात कहकर अपने मानसिक दीवालियापन, बौखलाहट का परिचय दे रहे हैं। यही नहीं प्रधानमंत्री के लिए असंसदीय भाषा का प्रयोग चुनावी सभा में करने लगे हैं। यह सब उनकी हार की बौखलाहट का परिचायक है।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि अगर हम सत्ता में आए तो कश्मीर से धारा 370 को फिर से लागू करेंगे। मातृशक्ति को हर साल एक लाख रुपये देने की बात कह कर गुमराह कर रहे हैं। सवाल यह है कि 50 लाख करोड़ रुपये तो देश का बजट है तो कहां से वो इतना पैसा लाएंगे। मातृशक्ति कांग्रेस की नस-नस से वाकिफ है और कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में ‘एक विधान, एक प्रधान और एक निशान’ का नारा दिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारे को पूरा किया और कश्मीर से धारा 370 को हटाया है। इस दौरान पत्रकार वार्ता में सांसद सुनील सोनी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता छगन लाल मूंदड़ा, रायपुर जिला मीडिया सह प्रभारी वंदना राठोर भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...