छत्तीसगढ़ी एक्टर की मौत: फिल्म की शूटिंग कर लौट रहे थे वापस… स्कार्पियो-पिकअप में हुई टक्कर… मौके पर ही चली गई जान, 2 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ी एक्टर की मौत

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ी मूवीज में विलन का रोल निभाने वाले एक्टर सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत हो गई है। उनकी कार की टक्कर स्कॉर्पियो से हो गई थी। जिसके बाद यह बड़ा हादसा हो गया है। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त वे फिल्म ‘आखिरी फैसला’ की शूटिंग से पैकअप करके निकले थे। अहम बात यह है कि, ओडिशा में उनकी सगाई होने वाली थी। लेकिन इससे सड़क हादसे में उनकी जान चली गई है।

टक्कर इतनी भीषण थी की स्कॉर्पियो के सामने बैठे सूरज मेहर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सरसीवा पुलिस जब मौके पर पहुंचकर स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पीएम के लिए के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सूरज अपने मां-बाप के इकलौती संतान थे। उनके निधन से छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

इस घटना में स्कॉर्पियो सवार उनके साथी आर्या वर्मा और ड्राइवर भूपेश पाटले गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें बिलाईगढ़ के अस्पताल में भर्ती करने के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...