भिलाई में नाबालिग से किडनेपिंग के बाद रेप: झांसा देकर लड़की को युवक ले गया गुजरात… फिर बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी को दुर्ग पुलिस ने किया अरेस्ट

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग युवती का अपहरण कर उससे रेप करने के आरोप में गुजरात के सूरत से युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बेहला-फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और उससे शारीरिक संबंध बनाया। दुर्ग पुलिस की पुरानी भिलाई थाना पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी गोकुल ठाकुर उम्र 20 साल निवासी ग्राम अकलोरडीह दुर्ग के खिलाफ IPC की धारा 363, 366, 376 और 4 पाक्सो एक्ट के तहत कारवाई की गई हैं।

दरहसल नाबालिग की लापता होने की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुरानी भिलाई थाना में IPC की धारा 363 के तहत अपराध दर्ज मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान किडनैप हुई नाबालिग लड़की और अज्ञात आरोपी का तलाश किया जा रहा था। मामले ककी गंभीरता को देखते दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आरोपी की तलाश कर उसे जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देश पर सिटी ASP सुखनंदन राठौर, छावनी CSP हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में पुरानी भिलाई के TI निरीक्षक पी.डी. चन्द्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठीत की गई।

पुलिस ने बताया कि, अज्ञात आरोपी और नाबालिग की खोज के दौरान बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि, आरोपी गोकुल ठाकुर नाबालिग को अपने साथ नागपुर होते हुये गुजरात के सूरत ले गया है। पुलिस ने आगे की खोजबीन के लिए पीड़िता के परिजनों के साथ सूरत रवाना हुए। पुलिस की टीम ने नाबालिग को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू की, पूछताछ में आरोपी गोकुल ठाकुर ने कबुल करते हुए बताया कि, मैंने पीड़िता को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भगाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। आरोपी गोकुल ठाकुर को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय द्वारा ज्यूडिशीयल रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरानी भिलाई पी.डी. चन्द्रा, सउनि हिरामन रामटेके, मंगला गुप्ता, प्र.आर. रविन्द्र भारतीय, आरक्षक महेश बंछोर, ईश्वर लाल भारद्वाज, हरीश राव, शशीकांत यादव की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...

डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप :...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। शहर...

BTI ग्राउंड पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया...

रायपुर। राजधानी के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्थिति स्पष्ट की...