CG – फोन पर बात करते-करते किशोरी ने नदी में लगाई छलांग… देवदूत बनकर पहुंचे पुलिस, बचाई जान… समझा-बुझाकर आत्महत्या करने से रोका, देखिए Video

फोन पर बात करते-करते किशोरी ने नदी में लगाई छलांग

कोरबा। छत्तीसगढ़ के एक जिले में ऐसी घटना घटी, जिसे देख लोग पुलिस की बहादुरी और शातिर दिमाग की तारीफ कर रहे हैं. दर्री पुलिस की सजगता से एक युवती की जान बच गई. भवानी मंदिर के पास दर्री डेम हसदेव नदी के ऊपर बने नए पुल से युवती छलांग लगाकार जान देने जा रही थी. इस बीच पुलिस की नजर लड़की पर पड़ गई. पुलिस तत्काल हरकत में आई और युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे ऊपर खींच लिया.

बताया जा रहा है कि किशोरी काफी समय से डेम के ऊपर घूम रही थी और मोबाइल में बातचीत कर रही थी और रो रही थी. राहगीरों की नजर उसपर पड़ी, तो उन्हें लगा कि किशोरी परेशान है और कोई अनहोनी हो सकती है. इस अंदेशा से दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई, जहां पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे समझाने का प्रयास कर रही थी. इसी दौरान अचानक लड़की ने डैम मे छलांग लगा दी. हालांकि पुलिस जवानों की तत्परता से किशोरी की जान बच गई. पुलिस जवान ने झट से लड़की का हाथ पकड़ लिया और उसको ऊपर निकाला.

मामले की हो रही जांच
पुलिस द्वारा किशोरी को बचाने के बाद वह काफी डरी सहमी थी और रो-रोकर उसका बुरा हाल था. पुलिस उसे समझा रही थी, लेकिन उसके आंसू रुक ही नहीं रहे थे. पुलिस ने उससे घटना के पीछे की वजह पूछी, तो उसने कुछ पारिवारिक विवाद की जानकारी दी है. दर्री पुलिस ने बताया कि किशोरी के परिजनों को इसकी सूचना दी गई, जहां जानकारी ली जा रही है. फिलहाल इस पूरे मामले में किशोरी की जान सुरक्षित बच गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...