दुर्ग मेयर बाकलीवाल और निगम सभापति राजेश यादव ने किया भाजपा सरकार पर प्रहार, बोले – भाजपा सरकार के 10 सालों में ट्रेनों की लेटलतीफी ने रचा नया इतिहास

दुर्ग। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता केंद्र की भाजपा सरकार व भाजपा सांसदों की कार्यप्रणाली पर लगातार प्रहार कर रहे हैं। आज दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम सभापति राजेश यादव ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि रेल मंत्रालय को घेरते हुए भाजपा नीत एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला है। नेता द्वय ने कहा कि पिछले 10 सालों में रेल यात्री सुविधा नहीं बढ़ी बल्कि सुविधाएं देने के नाम पर यात्रियों से जमकर वसूली की गई। कई घंटे लेट चलने के मामले में भारतीय रेलवे ने पिछले दस साल में नया इतिहास रच दिया है।

महापौर धीरज बाकलीवाल और सभापति राजेश यादव ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने यात्री ट्रेनों को मनमाने तरीके से रद्द किया। अपने मित्र उद्योगपति के इशारे पर यात्री ट्रेनों को रोककर माल गाड़ियों को ग्रीन सिग्नल दिया गया। इसके कारण रोज ट्रेनें कई घंटे देर से चलती रही। लाखों रेलयात्री रोज हलाकान होते रहे, लेकिन रेलवे प्रशासन ने रेल यात्रियों की जरा भी परवाह नहीं की। भारतीय रेल के इतिहास में रेलवे का इतना बुरा हाल पहले कभी नहीं देखा गया।

नेताद्वय ने आगे कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने असंवेदनशील फैसला करते हुए सीनियर सिटीजन को रेल टिकट में मिलने वाली छूट बंद कर दी गई। इससे बुजुर्गों पर आर्थिक रूप से काफी बोझ पड़ा। इसी तरह तत्काल प्रीमियम के नाम से बर्थ रिजर्वेशन कराने की सुविधा के नाम पर लूट का नया तरीका ईजाद किया गया। ट्रेन खाली होने के बावजूद बर्थ का रिजर्वेशन नहीं मिलता और तत्काल प्रीमियम की सुविधा देकर कई गुना ज्यादा रकम वसूलकर बर्थ कंफर्म कर दी जाती है। यानी ट्रेन में बर्थ खाली होने के बावजूद रिजर्वेशन के नाम पर कई गुना ज्यादा रकम वसूल की जा रही है।

धीरज बाकलीवाल और राजेश यादव ने कहा कि देश भर के लाखों रेल यात्री केंद्र सरकार की यात्री विरोधी नीतियों से त्रस्त हैं। केंद्र की भाजपा सरकार ने भारतीय रेल की दुर्दशा कर दी है। यात्रियों का हाल-बेहाल है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस सरकार ने हमेशा यात्री सुविधा और किफायती रेल यात्रा की नीति अपनाई है और रेल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। बुजुर्गों की टिकट में छूट और तत्काल प्राइम के नाम पर ज्यादा रकम वसूलने की भाजपाई नीति का जवाब चुनाव में आम जनता द्वारा जरूर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...