दुर्ग लोकसभा के किसान नेताओं ने जारी किया संयुक्त बयान, बोले – किसानों की आय दुगुना करने का भाजपा का वादा 10 साल बाद भी पूरा नहींं हुआ, किसान विरोधी चेहरा हुआ उजागर

दुर्ग-बेमेतरा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के किसान नेताओं ने संयुक्त बयान जारी कर मोदी सरकार पर किसान विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में डीजल, रासायनिक खाद, कीटनाशक दवाईयों के दाम बेतहाशा बढ़ाए गए हैं। इसका सीधा असर किसानों की आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। पूरे देश के किसान मोदी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। लोकसभा चुनाव में देश भर के किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का जवाब देंगे।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के किसान नेता गणेश गौसेवक, जवाहर वर्मा, रिवेंद्र यादव और संतोष वर्मा ने कहा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने किसानों की कर्जमाफी और आय दोगुना करने का वादा किया था। पीएम मोदी की सरकार ने दस साल बीतने के बावजूद किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में कोई फैसला नहीं किया। किसानों की लगातार मांग के बावजूद समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया, उलटे मोदी सरकार ने कृषि सामग्री की कीमतें बेतहाशा बढ़ाकर किसानों की आमदनी घटा दी।

किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन काले कृषि कानून लागू कर किसानों को तबाह करने का प्लान बनाया गया। पूरे देश के किसानों की एकजुटता और ऐतिहासिक आंदोलन के कारण मोदी सरकार को झुकना पड़ा और यह कानून मोदी सरकार को वापस लेना पड़ा। आसन्न लोकसभा चुनाव में भी देश भर के किसान एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देंगे।

किसान नेता गणेश गौसेवक, जवाहर वर्मा, रिवेंद्र यादव और संतोष वर्मा ने कहा कि दिल्ली में किसानों की जायज मांगों को लेकर किये जा रहे आंदोलन को कुचलने के लिए मोदी सरकार ने सड़कों पर कीलें गड़वा दी। रास्ता रोक दिया गया। आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की मौत हो गई। देश के प्रधानसेवक समेत भाजपा के केंद्रीय व राज्य स्तर के नेताओं ने एक बार भी किसानों के प्रति संवेदना व्यक्त नहीं की। किसान विरोधी भाजपा को अब लोकसभा चुनाव में सबक सिखाया जाएगा। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के किसान भी एकजुट होकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...