रायपुर लोकसभा के लिए आज 16 अभ्यर्थियों ने लिये नामांकन फ़ार्म: 14 ने अमानत राशि भी जमा की… बृजमोहन अग्रवाल सहित इन नेताओं ने लिया नामांकन फॉर्म

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना आज सुबह 11 बजे जारी की गई। कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर डॉ गौरव सिंह द्वारा निर्वाचन की अधिसूचना जारी करते ही लोकसभा सदस्य निर्वाचन की नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है । आज पहले दिन ही क्षेत्र के 16 लोगों ने रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय पहुँचकर नामांकन फॉर्म लिये। इनमें से 14 लोगों ने निर्धारित अमानत राशि भी कार्यालय में जमा करा दी है। आज नामांकन फॉर्म लेने वाले लोगों में पाँच निर्दलीय अभ्यर्थियों सहित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रतिनिधि शामिल है।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचन लड़ने आज निर्दलीय बोधन लाल फरीकार, प्रवीण जैन, रोहित कुमार पाटिल, दिनेश ध्रुव, राजेश ध्रुव ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए। इसी तरह राष्ट्रीय जन सभा पार्टी से लखमु राम टंडन, सुदर समाज पार्टी के पीला राम अनंत, भारतीय जनता पार्टी के बृजमोहन अग्रवाल, कम्युनिस्ट पार्टी के विश्वजीत हार्राडे, घूम सेना के नीरज सैनी, भारतीय शक्ति पार्टी के दयाशंकर निषाद, चेतन पार्टी निर्दलीय के मनोज वर्मा, शक्ति सेना भारत देश की सविता बंजारे, अखिल भारतीय जन सेवा पार्टी के रवि कुमार श्रीवास, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के तिलक सोनकर और राइट टू रिकॉल पार्टी के अनिल कुमार महोबिया ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए है। तिलक सोनकर और दिनेश ध्रुव को छोड़कर बाँकी 14 अभ्यर्थियों ने आज निर्धारित अमानत राशि भी जमा कराई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...