कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे बस्तर: राहुल गांधी की सभा की तैयारियों का लिया जायजा… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कल करेंगे जनसभा को संबोधित

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पहुंचे बस्तर

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ बस्तर में होने वाले प्रथम चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है। कल 13 अप्रैल को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का बस्तर दौरा है। इसके लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार की शाम जगदलपुर पहुंचे।

जगदलपुर एयरपोर्ट पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज व अन्य कांग्रेस के नेताओं ने सचिन पायलट का स्वागत किया। वही मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि, देश से जो फीडबैक मिल रहा है, वह बदलाव की बयार चलने की गवाही दे रहा है। पायलट ने कहा कि, 10 सालों में सरकार कोई छाप नहीं छोड़ी पाई है, लोग इसकी निंदा भी कर रहे हैं। अब लोग चाहते हैं कि 10 साल के रिपोर्ट कार्ड पर चर्चा होना चाहिए। पायलट ने कहा कि, भाजपा के लोग अभी भी झूठे आश्वासन दे रहे हैं। 10 साल पूर्ण बहुमत की सरकार थी, पर देश की जनता के जज्बात से ही वे खेलते रहे। लोगों को भड़काने का काम भी किया है।

बता दें कि कल ही केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह का भी बस्‍तर दौरा है। सिंह बस्‍तर के दंतेवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी खैरागढ़ में भी एक सभा होनी है। खैरागढ़ राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में आता है।

14 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्र अमित शाह छत्‍तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह की राजनांदगांव में जनसभा होगी। शाह पहले ही आने वाले थे, लेकिन एन वक्‍त पर उनका दौरा टल गया। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जाजंगीर में सभा प्रस्‍तावित है। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी राजनांदगांव दौरा प्रस्‍तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रियंका की राजनांदगांव में सभा होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...