दुर्ग में केंद्रीय मंत्री की सभा में कुर्सी खाली: दुर्ग संभाग के कार्यकर्ता नहीं पहुंचे नेताओं को सुनने…VIDEO में देखिए खाली कुर्सी

भिलाई। आज केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दुर्ग में है। दुर्ग गंज मंडी में सभा चल रही है। सभा में केंद्रीय मंत्री पहुंच चुके हैं। लेकिन उन्हें सुनने के लिए लोग ही नहीं पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में खाली कुर्सी…ये संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। संगठन के नेताओं को हर बूथ से कार्यकर्ताओं को बुलाने का टार्गेट दिया गया था।

लेकिन संगठन के नेता अपना टार्गेट पूरा नहीं कर सके। कई नेताओं का कहना है कि गर्मी ज्यादा होने के कारण लोग नहीं आए हैं। वहीं कुछेक तो यह भी कह रहे हैं कि लोग आए थे, कार्यक्रम में देरी हुई तो चले गए। हालांकि ये तो सवालों के घेरे में है।

क्योंकि दुर्ग संभाग के सभी पांच जिले दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा और कवर्धा के नेताओं को अपने कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होना था। लेकिन सिर्फ नेता आए, कार्यकर्ताओं का पता नहीं है। बताते हैं कि जो लोग आए हैं वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ नहीं आए हैं। सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल भी हो गया है।

बैठक भी लिए केंद्रीय मंत्री ने…
इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते दो दिन तक दुर्ग जिले के दौरे पर है। आज सुबह कलेक्टोरेट कार्यालय दुर्ग में जिला निगरानी समिति की बैठक लिए। योजना की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। भाजपा के गंज मंडी में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए हैं।

कार्यक्रम के मुताबिक वे सोमवार सुबह 7 बजे सड़क मार्ग से मंडला मध्य प्रदेश से रवाना होंगे। यहां से वे कवर्धा गंडई होते हुए सुबह 11 बजे दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। दिशा सभागार में आयोजित जिला निगरानी समन्वय समिति की बैठक में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना, एसबीएम, अमृति मिशन, स्वनिधि योजना को लेकर हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।

जनसभा कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद नगर निगम रिसाली में पीएमएवाय एवं अमृत मिशन योजना का निरीक्षण करेंगे। शाम पांच बजे वहां से लौटकर सर्किट हाउस दुर्ग जाएंगे और यहीं रात विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह सात बजे दुर्ग से रायपुर के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे। सुबह 8.55 रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...