CG – कलयुगी पिता ने किया बेटी का मर्डर: लड़के के साथ घूमते देखा तो हो गया आग बबूला… घर पर हो गया बहस… गुस्से में आकर पिता ने काट दिया बेटी का गला

कलयुगी पिता ने किया बेटी का मर्डर

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी है। पति की इस करतूत को देखकर पत्नी ने तत्काल पुलिस को सुचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम 35 वर्षीय चंदन मांझी है। वह ग्राम सरभंजा के पतरापारा का निवासी है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को अपनी 15 साल की बेटी वस्पति मांझी को किसी लड़कों के साथ घूमते देख लिया। इसके बाद युवक ने बेटी के घर आने के बाद उसे फटकार लगाई। पति को नशे में धुत चिल्लाते हुए देख उसकी पत्नी अनीता मांझी बीच-बचाव करने आई लेकिन पिता नहीं माना। पत्नी के रोकने पर चंदन और भड़क गया। उसने कहा कि, वस्पति उसकी बेइज्जती करा रही है और लड़कों के साथ घूम रही है। इससे नाराज होकर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बेटी की खून से लथपथ लाश देखकर अनीता मांझी इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी पिता ने कहा कि, बेटी बेइज्जती करा रही थी। मां ने बताया कि, वस्पति मांझी कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। वह पढ़ाई करने के साथ ही दूसरों के घरों में काम भी करती थी। उसके पिता नाबालिग बेटी की शादी भी कराना चाह रहा था। पुलिस ने शव के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...