दुर्ग में शिवनाथ नदी के ऊपर ब्रिज पर बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत… कार में युवक और युवती थे सवार, लड़की की मौत

  • तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
  • हादसे के बाद घायल युवक ने परिजनों को किया कॉल

दुर्ग। दुर्ग के शिवनाथ नदी के ऊपर बने पुलगांव ब्रिज पर रविवार तड़के 4-5 बजे बड़ा हादसा हुआ है। कार में युवक और युवती सवार थे। कार ड्राइव युवक कर रहा था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भिलाई के श्री शंकराचार्य इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां युवती की मौत हो गई और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
दरहसल क्रेटा कार (CG 07 CN 2577) राजनांदगांव से दुर्ग की ओर आ रही थी, जबकि ट्रक (CG 15 DM 0901) दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जा रहा था। यानि की दोनों उलटे दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल युवक का नाम 30 वर्षीय सेक्टर 1 भिलाई निवासी प्रशांत पांडेय बताया गया है। युवती का नाम 28 वर्षीय मीणा सिंह बताया गया है। मीणा कुछ दिन पहले ही भिलाई के स्मृति नगर निवासी अपने बहन के घर आई थी।

हादसे के बाद घायल युवक ने परिजनों को किया कॉल
मिली जानकारी के अनुसार हादसे के बाद घायल प्रशांत ने खुद ही परिजनों को फोन कर हादसे के बारे में जानकारी दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को शंकराचार्य अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मीणा को मृत घोषित कर दिया, वहीं प्रशांत की हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद मौके पर सबसे पहले पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को ब्रिज से हटा कर थाने में खड़ा कराया है। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...

नक्सल के साए से विकास की रोशनी तक पहुंचा...

सुकमा। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माने जाने वाले सुकमा जिले के पुवर्ती गांव में अब विकास की तस्वीर नजर आने लगी है।...