छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर सहित इन संघो ने दिया धरना: बोले – देश में संविधान की हो रहीं है हत्या, मौलिक अधिकारों को छीनने की हो रही है कोशिश

भिलाई। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति और प्रगतिशील सीमेंट श्रमिक संघ, जन स्वास्थ्य कर्मचारी युनियन ने प्रेस को बताया की आज सुबह 8 बजे से 9 बजे तक नियोगी चौक मे भीम राव अम्बेडकर के विचारों को आत्मसात करने के लिए लोगों से आवाहन किया गया। आज जिस तरह देश के अंदर संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों को छिना जा रहा उनका मुखाल्फ्त करने का आवहांन किया गया।

संघ ने आगे बताया कि सविधान मे दलित शोषित वंचित वर्गो के लिए जो अधिकार दिए है उसे भी वर्तमान सत्ताधीसो द्वारा दबा दिया जा रहा है। उसे लागू कराने के लिए संगठित होने का आवाहन किया गया। किसी भी जाति और धर्म के नाम लेकर खुले आम असवैधानिक शब्दो का इस्तेमाल किया जाता है। उस पर रोक लगाने एक जुट होने का आवहांन किया गया, जो लोकतंत्र और सविधान का रक्षा करे उन्हे वोट करने का अपील किया गया।

संघ ने आगे बोला की हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को आपस मे लड़ाकर खून खराबा कराकर सत्ता पाने के लिए राजनीतिक रोटी सेकते है। उनका मुखर होकर विरोध करने का अपील किया गया। वहीं मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड लाने वाले पार्टियों का मुखर विरोध करने का आवहांन किया गया। जल, जंगल, जमीन की लूट और आदिवासियों की खुले आम हत्त्या की जा रही है। धरना प्रदर्शन स्थल से खदेडा जा रहा है। उसका पुरजोर विरोध करने का आवाहन किया गया।

सुबह बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही शहीद शंकर गुहा नियोगी के स्टेच्यु में फूल माला चढ़ाया गया। कार्यक्रम में केजू यादव, बंशी निषाद, हरि राम भुनेसर, सुमित, धनुष, देवराज, संतोष, बंधन सोनी ,कला दास डेहरिया आदि मजदूर उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...