CG – प्रेमी जोड़े की मिली लाश: गांव से दूर घने जंगल में एक ही पेड़ पर लटका मिला दोनों का शव, कल से थे लापता, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक ही पेड़ की टहनी पर लटककर प्रेमी-प्रेमिका ने जान दे दी। घटना भानुप्रतापपुर के कुडाल गांव की है। प्रेमी का नाम रंजीत कोर्चे है, जबकि प्रेमिका का नाम लखवंतिन है। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गयी है। दोनों 11 जून की दोपहर से ही गायब थे।

जानकारी के मुताबिक, कुड़ाल गांव निवासी रंजीत कोर्चे (28) और लखवंतीन (23) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों 11 जून को घर से निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। बताया जा रहा है कि रविवार को कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां पेड़ से दोनों के शव लटके देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ऐसा बताया जा रहा है कि लड़के के बड़े भाई को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

थाना प्रभारी तेज वर्मा के अनुसार, ग्राम कुड़ाल की पहाड़ी के दूसरी ओर पेड़ पर युवक-युवती के शव लटके हुए मिले हैं। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इलाका नक्सली होने के कारण सावधानी बरती जा रही है। प्रेमी युगल ने ऐसा कदम क्यों उठाया, जांच कर रहे हैं। उसकी तलाश की जा रही है। लड़का राज मिस्त्री का कार्य करता था। लड़का और लड़की के मोबाइल गायब थे। पुलिस ने बाद में उन्हें दोनों के घर से ही बरामद कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...