रायपुर में इंटर स्कूल कराते चैंपियनशिप में रिसाली के खिलाड़ियों ने मारी बाजी… 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज मैडल जीत बढ़ाया शहर का मान

रायपुर, रिसाली। राजधानी रायपुर के रामनगर कोटा के एक निजी स्कूल में इंटर स्कूल कराते प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 13 और 14 अप्रैल को हुआ। जिसमें दुर्ग जिले के रिसाली के एक कराटे ट्रेनिंग क्लास के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग, भिलाई, धमतरी, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कवर्धा, बालोद बाजार, राजनंदगांव, बेमेतरा और रायपुर के 520 से भी अधिक बच्चों ने भाग लिया। जिसमें PHOENIX SHITO-RYU कराते क्लास रिसाली के बच्चों ने भाग लिया और दमदार प्रदर्शन करते हुए 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मैडल जीता। इस क्लास में अभिषेक कुमार द्वारा रिसाली में स्थित परमेश्वरी भवन, प्रगति नगर में प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसके संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन है और कराते प्रशिक्षक अभिषेक कुमार है।

इन छात्रों ने जीता मैडल :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...