CG – कल बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें: आदेश हुआ जारी, 21 अप्रैल को महावीर जयंती पर भी नॉनवेज की बिक्री पर रोक

रायपुर। राम नवमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दिया गया है। कल बुधवार को सभी मीट दुकानें बंद रहेंगी। नगरीय प्रशासन और विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है। दुकानें खुली रहने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निगम के स्वास्थ्य विभाग ने 17 अप्रैल राम नवमी और 21 अप्रैल महावीर जयंती के दिन पशुवध गृह और मांस बिक्री दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आने के बाद रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इससे पहले रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था। सार्वजनिक अवकाश में दफ्तरों के साथ बैंक भी बंद रहेंगे।

बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी। इसके अलावा महावीर जंयती पर भी सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

रामनवमी के मौके पर शहर के अलग-अलग मोहल्ले से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, वीआईपी रोड़ स्थित राम मंदिर में सुबह से ही उत्सव मनाया जाएगा। 12 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद अभिषेक और महाआरती की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...

दुर्ग में 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा: शोरूम...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर 4 लाख 90 हजार रुपये की नगदी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों...

छात्रा से 14.50 लाख कैश और 450 ग्राम सोने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक छात्रा से 14.50 लाख रुपये नकद और करीब 450 ग्राम सोने के जेवर ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

विश्वास और ज्ञान का संगमः सशक्त, एकजुट और समृद्ध...

नई दिल्ली। विश्वास लोगों को मूल्य देता है। ज्ञान लोगों को कौशल देता है। बुद्धिमत्ता सिखाती है कि इन दोनों का उपयोग समाज के...