छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली ढेर: शंकर राव सहित कई बड़े नक्सली नेता के मारे जाने की खबर… सभी के शव बरामद, 3 जवान भी घायल; BSF IG रिसाली में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांकेर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के बीच सुरक्षा बालों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में 29 नक्सली ढेर हुए है। सभी के शव बरामद कर लिए गए है। थोड़ी देर में कांकेर एनकाउंटर पर आईजी बीएसएफ दुर्ग जिले के रिसाली ऑफिस में मीडिया कर्मियों से संवाद करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद और अधिक जानकारी सामने आ पाएगी। आपको बता दें, क्षेत्र में सर्चिंग अभी भी जारी हैl

नक्सली लीडर शंकर राव की पुरानी तस्वीर

कांकेर लोकसभा में दूसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए नामांकन फॉर्म भी भरे जा चुके हैं। कांकेर में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं चार दिन बाद 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा में वोटिंग होनी है। इसके लिए मतदान दल भी रवाना हो गए हैं। जानकारी मिल रही है कि, पुलिस ने नक्सली लीडर शंकर राव सहित 29 माओवादियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में BSF इंस्पेक्टर रमेश चौधरी सहित तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें 2 DRG के जवान हैं। घायल जवानों को छोटे बेठिया थाने लाया गया है। उन्हें लाने के लिए चॉपर भेजा गया है। मौके से 5 AK-47 बरामद की है।

कांकेर SP ने बताया कि, पुलिस पार्टी के लौटने के बाद कांकेर पुलिस प्रेसनोट जारी कर नक्सलियों की जानकारी साझा करेगी है। इसके साथ ही SP ने बताया कि, एक DRG और एक BSF के जवान घायल हुए है। BSF के जवान के पैर में गोली लगी है। फर्स्ट ऐड के लिए हेलीकाप्टर तैयार है ख़राब मौसम की वजह से दिक्कतें आ रही है घ्याला जवानों को प्रारंभिक ट्रीटमेंट जो पॉसिबल है दिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज लगभग डेढ़ से दो बजे के बीच कांकेर जिला के छोटेबेटिया क्षेत्र के बिनागुण्डा एवं कोरोनार के मध्य हापाटोलस के जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर निकली थी। जवानों को आते देख नक्सलियों ने फायरिंग कर दिया। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों के बीच में मुठभेड़ चली और फिर नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ छोटेबेटिया थाना से लगभग 14-15 किमी. पूर्व दिशा में हुई।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, जवानों ने नक्सलियों के 12 शव बरामद कर लिए है। एरिया कमेटी मेम्बर शंकर राव सहित कई बड़े नक्सली नेता भी मारे गए है। साथ ही मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद करने की जानकारी भी मिली है। घटनास्थल से नक्सलियों के 7 AK-47 , 3 LMG और इंसांस रायफल बरामद हुआ है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। मुठभेड़ में कुल 3 जवानों की घायल होने की खबर है।घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...