CG – महिला से छेड़छाड़ का लगा आरोप… युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह से भीड़ ने पीटा, चली गई जान…जांच में जुटी पुलिस

महिला से छेड़छाड़ का लगा आरोप

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दमगढ़ का है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह सूचना मिली कि ग्राम दमगढ़ में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। मौके पर ग्राम दमगढ़ के दैहान के पास एक अज्ञात पुरुष का शव मिला, जिसकी पहचान धरम सिंह ध्रुवे पिता बारेलाल ध्रुवे उम्र 37 निवासी ग्राम राली थाना तरेगांव जंगल जिला कबीरधाम से हुई है।

बताया जा रहा है की महिला से छेड़छाड़ के आरोप में युवक को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। सोमवार देर रात भीड़ ने युवक को पेड़ से बांध कर लाठी-डंडे से पीटा। मामले में पुलिस 7-8 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक युवक घटना स्थल दमगढ़ गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर तरेगांव का रहने वाला था। सोमवार को उसकी भैंस गुम हो गई थी, जिसे खोजते हुए वह दमगढ़ पहुंच गया था। रात ज्यादा होने के कारण वह उसी गांव में रुक गया।

बताया जा रहा है कि गांव के एक घर में शादी कार्यक्रम चल रहा था, जहां स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से भी मेहमान आए हुए थे। इस दौरान एक महिला जब शौच करने अंधेरे में गई तो धरम सिंह ने महिला को अकेला पाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके गले से सोने की चेन छीनने लगा।

महिला ने पास में रखे पत्थर से युवक के सिर पर वार किया और परिजनों को आवाज देकर बुलाया। इसके बाद लोगों ने धरम सिंह से पूछताछ की। भीड़ देखकर धरम सिंह घबरा गया और मौके से भागने लगा। जिस पर भीड़ उसे दौड़ाने लगी और मैदान की ओर ले गई। जैसे ही युवक जमीन पर गिरा सभी लोग उसपर टूट पड़े और उसे पेड़ से बांध दिया।

किसी ने लात-घूंसे से तो किसी ने लाठी-डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं धरम सिंह के साढ़ू को फोन कर पैसे की मांग करने लगे। लेकिन साढ़ू सुबह बात करने को कहकर फोन काट दिया। लेकिन खून से लथपथ धरम सिंह की सुबह मौत हो गई। धरम सिंह को मरा देख सभी डर गए और रस्सी खोलकर वहीं छोड़कर भाग निकले।

बता दें कि धरम सिंह धुर्वे की मौत के बाद उसकी लाश को गांव के दैहान (जहां गायें चरती हैं) के पास फेंका गया था। सुबह गांव वालों ने ही पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना स्थल और लाश को देखकर मामले का खुलासा हुआ।

एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की धरम सिंह धुर्वे दमगढ़ गांव से आया हुआ था। इस दौरान रात लगभग 8 बजे सुनसान इलाके में महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश कर छोड़छाड़ कर रहा था। महिला के चिल्लाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ ने उसे रस्सी से बांधकर लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस गांव के ही कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी के कुलसचिव पर लगे गंभीर...

बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलसचिव शैलेंद्र दुबे के खिलाफ गंभीर आरोपों को लेकर छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह...

वैशाली नगर विधानसभा में लाखों के निर्माण कार्य का...

भिलाई नगर। आज वैशाली नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर प्रांगण में मां काली की पूजा अर्चना कर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने स्कूटी से...

CG – शर्मनाक मामला! आधीरात घर में घुसकर 9...

A 9-year-old innocent was kidnapped by entering the house at midnight कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक...

छत्तीसगढ़ में कोरोना से दूसरी मौत: पहले से कई...

राजनांदगांव। देश में कोरोना के नए वैरिएंट्स से सतर्क रहने की जरुरत है। बात की जाए छत्तीसगढ़ की तो कोविड से 6 दिन के...