छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलियों ने एक बार फिर की BJP नेता की हत्या… मतदान से 2 दिन पहले उपसरपंच को कुल्हाड़ी से मारकर उतारा मौत के घाट, मुखबिरी के शक में कत्ल…

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर में एक तरफ जहां सुरक्षाबलों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं बस्तर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले संभाग के नारायणपुर में नक्सलियों ने BJP नेता और उपसरपंच की हत्या कर दी है। देर रात नक्सली उपसरपंच पंचम दास के घर पहुंचे। इसके बाद दरवाजा तोड़ा और कुल्हाड़ी से हमला कर पंचम दास को मौत के घाट उतार दिया। घटनास्थल पर नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके हैं। जिसमें लिखा है कि, उपसरपंच और BJP नेता पंचम दास मानिकपुरी पुलिस के गोपनीय सैनिक के रूप में काम कर रहा था। इसलिए PLGA ने उसे मौत की सजा दी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है। गृह मंत्री ने घटना को नक्सलियों की कायराना हरकत बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: अग्निवीरों को छत्तीसगढ़ पुलिस,...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार (22 जुलाई 2026) को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के...

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...