CG – रात को हुआ लापता, अगले दिन शख्स की मिली रेलवे ट्रैक पर सिर धड़ से अलग लाश: आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

शख्स की मिली रेलवे ट्रैक पर सिर धड़ से अलग लाश

डेस्क। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शख्स की लाश मिली है। लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। बताया जा रहा है की व्यक्ति का सर धड़ से अलग मिला है। शव रेलवे फाटक से कुछ मीटर की दूरी पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने आत्महत्या की है। पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान पंडरी इलाके के गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में हुई है। गोलू बिजली फिटिंग का काम करता था। मंगलवार की रात को वो गायब था, फिर अगले दिन सुबह उसकी लाश पटरी पर मिली।

मोवा फाटक के आसपास रहने वाले लोगों ने बुधवार की सुबह पटरी पर सिर कटी लाश देखी। इसके बाद देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है, जिससे मौत की वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस को अभी कुछ खास जानकारी हाथ नहीं लगी है। मामले की जांच की जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...