CG – शादी की खुशियां बदली मातम में: परिवार में चल रही थी शादी, दावत खाने के बाद मेहमानों की बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाजनिंग से छह साल की बच्ची की मौत, कई अस्पताल में भर्ती

शादी की खुशियां बदली मातम में

बिलासपुर। छत्त्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गयी, जब दावत खाने के बाद कई मेहमानों की तबीयत बिगड़ गयी। घटना बिलासपुर के मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा गांव की है। दरअसल शादी में खाना खाने के बाद परिवार के दर्जन भर सदस्यों और मेहमानों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी-दस्त होने लगी, तब उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान फूड प्वाजनिंग से एक छह साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं, लोगों का सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम भदौरा में कुर्रे परिवार में लड़की की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सरगवां के रिश्तेदार गोपाल टंडन (44) अपनी पत्नी व बच्चों के साथ भदौरा आए थे। परिवार में 14 अप्रैल को बारात स्वागत करने की तैयारी चल रही थी। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और मेहमानों का खाना चल रहा था। इस दौरान भोजन करने के बाद कुछ लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।

भदौरा के पूर्व उपसरपंच राजेंद्र राठौर ने बताया कि 14 को बारात लौटने के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों ने भोजन किया। फिर दूसरे दिन 15 अप्रैल की सुबह भी भोजन का इंतजाम था। लेकिन, रिश्तेदारों और मेहमानों के खाना खाने के पहले ही तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद करीब दर्जन भर लोगों को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इस दौरान धनीराम टंडन की 6 साल की बेटी सिद्धी की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया, जहां से उसे प्राइवेट अस्पताल भेज दिया गया। इस दौरान इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं परिवार के पांच से छह सदस्यों का सिम्स में इलाज चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मंगलवार की रात बच्ची की मौत के बाद उसके शव को सिम्स लाया गया, जहां बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में फूड प्वाजनिंग से बच्ची की मौत होने की बात कही जा रही है। वहीं, इस घटना में बीमार मस्तूरी के सरगवां निवासी रमशीला (26) पति धनीराम, गोपाल टंडन (44), उसकी बेटी शीनू टंडन (14) बेटा शिरिष कुमार टंडन (16) सहित अन्य को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...