भिलाई में लेडी सटोरी गिरफ्तार: 9 मोबाइल से मैंटेन कर रही थी सट्टा का कारोबार… दुर्ग पुलिस ने रेड मरकर पकड़ा

भिलाई। अक्सर आपने सट्टा खिलाने वाले पुरुषों की गिरफ्तारी के बारे में सुना होगा पर अपने शायद ही सुना होगा की सट्टा खिलने के मामले में किसी महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया है। ऐसा ही एक मामला हमारे दुर्ग जिले के भिलाई से सामने आया है। दरहसल छावनी थाना क्षेत्र महिला सटोरी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। महिला के पास से सट्टा-पट्टी और 10 हजार रूपये से अधिक कैश बरामद किया है।

दुर्ग SP जितेन्द्र शुक्ला ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी कड़ी में सिटी ASP सुखनंदन राठौर के गाइडेंस में अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की छावनी थाना क्षेत्र में रीता चौधरी नाम की महिला सट्टा-पट्टी के माध्यम से सट्टा अंक व रूपया पैसा लेकर सट्टा-जुआं खिला रही है। इस सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दिया। आरोपी महिला रीता चौधरी के कब्जे से 9 मोबाईल, नगदी रकम 10090 रूपय, सट्टापट्टी आदि जब्त किया गया।

महिला के खिलाफ छावनी थाना द्वारा जुआं एक्ट ( छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 (ख) ) के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। इस कार्रवाई में ACCU और छावनी थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...