भीषण सड़क हादसे में 10 की गई जान: तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से टकराई… 8 की मौके पर ही मौत… इलाज के दौरान 2 ने तोड़ा दम

भीषण सड़क हादसे में 10 की गई जान

डेस्क। गुजरात के खेड़ा अहमदाबाद वडोदरा एक्सप्रेस-वे में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. लोग घायल भी हुए हैं. ऐसे में मौत के आंकड़े में इजाफा भी हो सकता है. एक्सीडेंट उस समय हुआ एक कार ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के अंदर घुस गया. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. आनन-फानन में लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में 10 लोगों की मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार वडोदरा से अहमदाबाद जा रही थी. उस दौरान एक्सप्रेस-वे में जा रहे एक ट्रेलर को टक्कर मार दी. हादसा के बाद एक्सप्रेस वे में जाम लग गया. वहीं हादसा इतना भीषण था कि ट्रेलर में घुसी कार को काट कर अलग करना पड़ा. इस भीषण सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है.

हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर के बाद कार ट्रेलर में जा घुसी. इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं, एक शख्स की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. वहीं, घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चरित्र शंका में पति बना हैवान: हंसिया से पत्नी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिल्डर समेत...

बिलासपुर। बिलासपुर की एक युवती ने लोरमी के बिल्डर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने का गंभीर...

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...