छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को स्पेशल कोर्ट ने न्यायिक रिमांड में दो हफ्ते के लिए भेजा जेल… अरुणपति त्रिपाठी की EOW को मिली कस्टडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में EOW ने अरुणपति त्रिपाठ, अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को 2 मई तक न्यायिक रिमांड पर रखने आदेश दिया है। वहीं अरुणपति त्रिपाठी को कोर्ट ने 25 अप्रैल तक EOW की ही रिमांड पर रखने का आदेश दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अब EOW 67 और लोगों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। आपको बता दें, 4 अप्रैल को ACB-EOW ने कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को गिरफ्तार किया था। आज दोनों की 14 दिन की रिमांड पूरी हो गई है। वहीं पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को 11 अप्रैल को बिहार से EOW ने अरेस्ट किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नशे में धुत्त कार चालक ने स्कूटी को मारी...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार तबाह हो गया। डुमरडीह जंगल के पास तेज रफ्तार कार...

BSP लोहा चोरी मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार, अब...

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट में लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रसूखदार कारोबारी एवं भाजपा नेता (वैशालीनगर BJP मंडल...

शिवभक्ति और आस्था का अटूट संकल्प: विधायक भावना बोहरा...

पंडरिया। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना के साथ 10 अगस्त से...

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...