PM आवास योजना के निर्माणाधीन आवासों का कार्य जल्द हो पूरा करने आयुक्त लोकेश ने दिए निर्देश… डेडलाइन भी निर्धारित

दुर्ग। दुर्ग निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास का कार्य को लेकर गुरुवार को आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने संबंधित अधिकारियों के साथ डाटा सेंटर में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का कार्य तत्काल पूर्ण कराना सुनिशित करें। उन्होंने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 108 आवास गणपति विहार को 15 मई तक एवं 116 आवास पोटियाकला को 22 अप्रैल तक फ़िनिशिंग स्टेज से कम्पलीट कर के नगर निगम को हैंडओवर करने को कहा गया है। तथा आवंटित आवास में जिन हितग्राहियों ने पूरी राशि जमा कर दिया है उन्हें आधिपत्य सौंपने का निर्देश दिया है। बैठक के दौरान नोडल अधिकारी दिनेश नेताम, सहायक नोडल अधिकारी जितेंद्र समैया सूडा से उपस्थित प्रीतेश वर्मा, पीएमसी एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे। उन्होंने बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की गहन समीक्षा करते हुए पूर्ण हो चुके आवासों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के लिए ठेकेदारों को दिये निर्देश।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...

1.13 करोड़ की ठगी का खुलासा : ‘वॉश एंड...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए अंतरराज्यीय ठग गिरोह की दो महिला आरोपियों को महाराष्ट्र के नागपुर...

CG Crime : गाड़ी का इंतजार कर रही महिला...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बस छूट जाने के बाद घर लौटने के लिए अन्य साधन...

भिलाई की सोनम शर्मा का भारतीय टीम में चयन,...

भिलाई। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के लिए यह एक अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक क्षण है। भिलाई की प्रतिभावान खिलाड़ी सोनम शर्मा का चयन आगामी...