थल सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा (CEE) की तारीखें घोषित, भिलाई सहित इन जगहों पर आयोजित होगी एग्जाम

दुर्ग। सेना भर्ती के लिए इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर 22 मार्च 2024 तक रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीद्वारों के ऑनलाइन परीक्षा ( CEE ) की तारीखें घोषित कर दी गयी है। विभिन्न श्रेणी के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22, 23, 24, 25, 29, 30 अप्रैल एवं 02, 03 मई को निर्धारित 5 स्थानों बिलासपुर, रायपुर, भिलाई,. दुर्ग एवं जगदलपुर में आयोजित की जायेगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक से मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में कुल 11 परीक्षा केन्द्र में परीक्षा आयोजित की जायेगी जिसमें दुर्ग जिले में भिलाई में 4 एवं दुर्ग में 2 परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्रतिदिन ऑनलाइन परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट / एसकेटी में आवेदन करने वाले उम्मीद्वारों का टाइपिंग टेस्ट ऑनलाइन परीक्षा सेंटर पर ही लिया जायेगा। उम्मीद्वार प्रवेश पत्र भारतीय सेना के वेबसाइट ( www.joinindianarmy.nic.in) से डाउनलोड कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर...

दुर्ग। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का झांसा देकर करीब 17.52 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा...

स्कूल बस की चपेट में आने से मासूम...

मोहला-मानपुर। जिले के मानपुर ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा खड़गांव थाना क्षेत्र...

सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार और NHAI...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों और मौतों को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। सड़क सुरक्षा के इंतजामों को लेकर...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...