बस्तर में वोटिंग जारी: मंत्री, PCC चीफ, कांग्रेस प्रत्याशी लखमा ने डाला वोट… आमजन के साथ IG-कमिश्नर ने भी किया मतदान… देखिए तस्वीरें

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में आज पहले चरण का चुनाव चल रहा है। बस्तर में मतदाताओं के बीच मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें पोलिंग बूथ के बाहर लगी हुई है। आमलोगों के साथ-साथ अधिकारियों ने भी मतदान में काफी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

बस्तर लोकसभा क्षेत्र क्रमांक – 10 चुनाव में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज और श्याम धावड़े, संभाग आयुक्त ने जिला बस्तर के हाटकचोरा मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव – 2024 के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत समस्त मतदान केन्द्र में मतदाता द्वारा उत्साह एवं विश्वास के साथ अपना मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा क्षेत्र के मतदाता से अपिल किया है कि बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु लोकतंत्र के व्यवस्था को मजबूत करना हम सबकी संयुक्त जिम्मेदारी है।

उक्त जिम्मेदारी को निभाने हेतु सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेज, संभाग आयुक्त, बस्तर संभाग, समस्त कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों द्वारा बस्तर संभाग के संवेदनशील मतदान केन्द्रों को निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य प्रबंधन का अवलोकन किया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी अपने गृह क्षेत्र में मतदान किया। गृह ग्राम गाड़िया क़े मतदान केंद्र में उन्होंने वोट डाला।

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा तो सुबह-सुबह ही मतदान के लिए पहुंच गये। उन्होंने अपने गृह ग्राम नागारास में वोट डाला। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता आज इन प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई और वोट डाला है।

क्षेत्रीय विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने बूथ क्रमांक 47 मझार पारा कासोली पहुंच सहपरिवार मतदान किया. क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी ने कहा की सभी मतदान अवश्य करे और लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक मतदान कर जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाये.

इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। 14 लाख 72 हजार 207 मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी। मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओड़िशा में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के रोड शो में...

रायपुर/कांटाबांजी। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इन दिनों ओडिशा में चुनाव की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने कांटाबांजी...

नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई पर कांग्रेस का...

रायपुर। नक्सलियों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर कांग्रेस द्वारा सवाल खड़े किये जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुःखद बताया है।...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़: नाबालिग बच्चों को बना...

अंतरराज्यीय Sex रैकेट का भंडाफोड़ डेस्क। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पुलिस ने अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच सरकारी अधिकारियों...

अवैध प्लाटिंग पर चला जिला प्रशासन का डंडा: कलेक्टर...

रायपुर। ज़िले में कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज मंदिर हसौद में सीएमओ मंदिर हसौद एवं तहसीलदार मंदिर हसौद की उपस्थिति में...

ट्रेंडिंग