भिलाई में नेशनल हाईवे से आने-जाने वालों के लिए काम की खबर: सुपेला फ्लाईओवर 8 दिनों के लिए रहेगा बंद… सर्विस रोड पर पड़ेगा दबाव; ये वजह आई सामने

भिलाई। नेशनल हाईवे पर सुपेला फ्लाईओवर का इस्तेमाल करने वालों के लिए जरुरी खबर है। कल यानि सोमवार 22 अप्रैल से अगले सोमवार 29 अप्रैल 2024 तक सुपेला-चंद्रा मौर्या फ्लाईओवर बंद रहेगा। गाड़ियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर में मरम्मत कार्य कल से शुरू किया जायेगा। जिसे पूरा होने में 8 दिनों का समय लगेगा। ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी ओवर ब्रिज कार्य पूर्ण करने के बाद सुपेला-चंद्रा मौर्या फ्लाईओवर के रायपुर से दुर्ग मार्ग का तकनीकी खामी दूर करने के लिये ये फैसला लिया गया है। फ्लाईओवर के ऊपर मरम्मत कार्य किया जाना है जिस वजह से ब्रिज के दोनों मार्ग से आवागमन से बंद किया जायेगा। इस दौरान सभी वाहन ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजरेंगे। निर्माण एजेंसी के द्वारा मरम्मत कार्य 29 अप्रैल तक पूर्ण किया जाना बताया गया है। दुर्ग यातायात पुलिस दुर्ग (दुर्ग-भिलाई) ने आम नागरिको से अपील की है कि पॉवर हाउस से नेहरू नगर आने जाने के अपने-अपने क्षेत्र के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करे। हाईवे के मार्ग का प्रयोग करने से बचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...