दुर्ग पुलिस को त्रिनयन एप से मिली सफलता, वाहन चोर को 3 दिन के अंदर किया गिरफ्तार… दुर्ग रेंज IG पुलिस राम गोपाल गर्ग की पहल से तैयार हुआ है सिस्टम, CM साय ने किया था शुभारंभ

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने नेवई थाना क्षेत्र में एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। 18 अप्रैल को प्रार्थी चंदन लाल पटेल निवासी आजाद मार्केट रिसाली भिलाई ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके घर के सामने हिरो माईस्ट्रो क्रमांक CG 07 BL 3198 रखी थी उसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना स्थल के आस-पास के कस्टव कैमरा का त्रिनयन एप के माध्यम से कैमरे की जानकारी प्राप्त कर चेक किया जिसमें संदेही उपेन्द्र कुमार गिरी उर्फ विजय के रूप में पहचान हुआ। संदेही से पुलिस ने पूछताछ किया। तब आरोपी ने उक्त माईस्ट्रो स्कुटी को चोरी करने स्वीकार किया। माईस्ट्रो क्रमांक CG 07 BL 3198 को अपने घर से निकाल कर पेश किया। जिसे जब्त किया गया है। आरोपी उपेन्द्र कुमार गिरी उर्फ विजय, उम्र 19 साल, निवासी एचएससीएल कालोनी रूआबांधा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला, प्र.आर. सूरज पाण्डेय, अजित यादव, संजय निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा। इस मामले में दुर्ग रेंज IG पुलिस IPS राम गोपाल गर्ग की पहल से तैयार की गई त्रिनयन एप ने भी अहम भूमिका निभाई।

क्या है त्रिनयन एप?

गौरतलब है कि त्रिनयन एप दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य भौगोलिक स्थिति के अंतर्गत आने वाले सभी निजी और सार्वजनिक सीसीटीवी के स्थानों की संपर्क जानकारी और सीसीटीवी नेटवर्क से संबंधित अन्य प्रासंगिक विवरण के डेटाबेस का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करना है। त्रिनयन का उद्देश्य महत्वपूर्ण निगरानी डेटा तक पहुंच बनाकर प्रकरणों की जांच के समय को न्यूनतम करना है। त्रिनयन एप एक सीसीटीवी की लोकेशन का डेटाबेस है। इस एप के माध्यम पुलिस का जवान सीसीटीवी कैमरा के पास जाकर उसकी लोकेशन तथा उसके मालिक की जानकारी त्रिनयन में डाल सकता है। इस तरह जितने भी सीसीटीवी कैमरा किसी एरिया में लगे हैं सबकी लोकेशन त्रिनयन में एकत्र हो सकेगी और गूगल मैप पर दिखेगी। जब भी कोई घटना होती है तो स्कैन ऑफ क्राइम के आस पास कहां कहां सीसीटीवी लगे हैं, पुलिस द्वारा उनकी तलाश की जाती है जिसमें काफी समय लगता है।

इस ऐप के माध्यम से घटना स्थल के आस पास 100 मीटर से 100 किलोमीटर के आसपास में जितने भी सीसीटीवी कैमरा होंगे, उनकी लोकेशन और मालिक का नाम और नंबर त्रिनयन में दिख जायेंगे। इससे समय बचेगा और पुलिस को अपराधियों में पकड़ने में सहयोग मिलेगा। उसी तरह रात के समय सीसीटीवी तथा उसके मालिक को खोजना आसान होगा। यह ऐप पुलिस विभाग के लिए लाभदायक होगा। इसका ट्रायल दुर्ग पुलिस रेंज में कर ली गई है तथा इसमें 3000 से अधिक सीसीटीवी की लोकेशन को जोड़ा जा चुका है। साथ ही सभी जिलों के थाना की मैपिंग इसमें कर दी गई है। वर्तमान में यह एप केवल एंड्राइड मोबाइल के लिए उपलब्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग पुलिस रेंज द्वारा तैयार किये गये “त्रिनयन एप” का भी शुभारंभ किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में मॉल पार्किंग शुल्क पर बड़ा फैसला :...

रायपुर। मॉल में खरीदारी या किसी अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क लेने के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष...

CM साय का SIR पर बड़ा बयान : बोले-...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित Innovation & Entrepreneurship Conclave 2026 को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के युवाओं के...

RDA की नगर विकास योजना पर सवाल : मंत्री...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की लाभांडी-कचना-सड्डू नगर विकास योजना में प्रस्तावित भूखंड आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ईएनटी विशेषज्ञ एवं...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापनाओं में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 125 अधिकारियों के...