दुर्ग के सगनी घाट के पास मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश: 4-5 दिन पुरानी डेड बॉडी में लग गए कीड़े… हत्या कर बोरे में डाल फेंकने की आशंका, अब तक नहीं हुई पहचान

दुर्ग। दुर्ग के नंदनी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम सगनी कोडिया खार रोड किनारे बोर में बंद अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश मिली है। प्रथम दृष्टि में मामला हत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि, लाश को बोर में डाल कर सड़क किनारे छोड़ दिया गया होगा। अब तक मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतका महिला की पहचान और उसके परिजन को तलाश रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच होगा।

नंदनी नगर थाना पुलिस ने बताया कि, ग्राम संगनी कोडिया खार रोड किनारे एक अज्ञात महिला की शव प्लास्टिक बोरी के अंदर मिला है, जिसकी उम्र लगभग 20 से 30 वर्ष है। शव में आसमानी नीला साड़ी, हरा पेटीकोट, काला ब्लाउज, दोनो हाथ में ऑरेंज प्लास्टिक कंगन, 7 लाल रंग कांच की चूड़ी, सिल्वर कलर का 2 कंगन है। शव 4 से 5 दिन पुराना है, शव में कीड़े लग गए है।

पुलिस ने कहा कि, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि लावारिस अज्ञात मृतका जिसकी शिनाख्त हेतु तलाश की जा रही है, यदि किसी व्यक्ति को उपरोक्त के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो निम्न मोबाइल नम्बर पर सूचित करने का कष्ट करें। नंदनी नगर थाना प्रभारी को मोबाइल नंबर +91 9479192040 पर जानकारी दे सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...