अवैध प्लॉटिंग और भवन के खिलाफ जुनवानी और कुरूद में भिलाई निगम का एक्शन: सरकारी जमीन में हो रहा था प्लॉटिंग, JCB ने धवस्त किया रास्ता… दो बिल्डिंग में भी नोटिस चस्पा; आम नागरीक ऐसे करें जांच…

भिलाई। भिलाई में दो अलग-अलग जगह अवैध प्लॉटिंग और भवन के खिलाफ निगम ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार को भिलाई निगम के भवन अनुज्ञा एवं राजस्व शाखा ने आयुक्त के निर्देश पर स्मृति नगर वार्ड 2 जुनवानी के सवा एकड़ शासकीय भूमि पर किए गये अवैध प्लाटिंग के मार्ग संरचना को बेदखल कर भूमि को मूल स्वरूप प्रदान करते हुए निर्माणाधीन 2 भवन को नोटिस जारी किया गया है। भिलाई निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग तथा अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। इसके लिए अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर नियम विरूद्ध चल रहे निर्माण तथा अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई कर रहे है।

सरकारी जमीन पर थी अवैध प्लॉटिंग की प्लानिंग
निगम के भवन अनुज्ञा शाखा तथा जोन-1 नेहरू नगर एवं जोन-2 वैशालीनगर की टीम ने नगर पालिका अधिनियम 1956 की धारा 292 (ग) मैं प्रदत्त शक्तियों के तहत जुनवानी क्षेत्र के स्मृति नगर वार्ड 2 में स्थित इंपीरियल होटल के पीछे शासकीय भूमि के खसरा नंबर 318/1,2 एवं 3 के रकबा 1.25 एकड़ भूमि में अवैध प्लाटिंग हेतु बनाएं गये मार्ग संरचना को बेदखल कर मुरूम जब्त किया है। वहीं निर्माणाधीन 2 भवन पर नोटिस चस्पा कर भवन स्वामी को भूमि एवं भवन निर्माण संबंधी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अधिकारी बताएंगे जमीन और भवन की सत्यता
इधर जोन 2 वैशालीनगर क्षेत्र के कुरूद में चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल के समीप खसरा नंबर 172/ 1व 2 में किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के मार्ग संरचना को ध्वस्त कर भूमि को मूल स्वरूप प्रदान किया गया है। निगम प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील किया है कि भूमि या भवन क्रय करने से पूर्व अवैध प्लाटिंग, भूमि अथवा भवन की सत्यता जांच के लिए निगम के भवन अनुज्ञा शाखा में कृष्ण कुमार वर्मा मो.नं. 8770060356 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता हैं। बेदखली कार्रवाई में भवन अधिकारी हिमान्शु देशमुख, जोन आयुक्त यशा लहरे,उप अभियंता सिध्दार्थ साहू,सहायक राजस्व अधिकारी धीरज साहू, जे.पी.तिवारी, वार्ड प्रभारी ईमान सिंह कनौजे, अंजनी सिंह सहित तोडफोड दस्ता के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप, ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान को लेकर सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे पर प्रदेश...

दुर्ग में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े नेटवर्क का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला...

CG News: आयुष्मान भारत योजना में भ्रष्टाचार, 16 अस्पताल...

रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को लूटने और भ्रष्टाचार करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच रिपोर्ट...

एमए छत्तीसगढ़ी पाठ्यक्रम शुरू कराने वाले दुर्गा प्रसाद पारकर...

भिलाई। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के वरिष्ठ रचनाकार दुर्गा प्रसाद पारकर को उनके साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।...